जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एलपीजी टैंकर के टायर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

 

जम्मू, 04 अगस्त (हि.स.)। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एलपीजी टैंकर के टायर में आग लग गई। आग को एलपीजी टैंकर तक फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

अधिकारियों ने बताया कि टैंकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा था तभी उसके एक टायर में आग लग गई जिसके बाद स्थानीय निवासियों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि आग को एलपीजी टैंकर तक फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया जिससे एक गंभीर दुर्घटना टल गई।

आग बुझाने के अभियान के दौरान राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ लेकिन स्थिति नियंत्रण में आने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या टैंकर को कोई नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता