पुंछ कस्बे के जागर पार्क के पास से एक जिंदा गोला बरामद

 


जम्मू, 30 मई (हि.स.)। पुलिस ने शनिवार को पुंछ कस्बे के जागर पार्क के पास से एक जिंदा गोला बरामद किया। सबसे पहले इसे स्थानीय निवासी ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी।

अधिकारियों के अनुसार जागर पार्क के पास सुबह की सैर कर रहे एक नागरिक ने जिंदा गोला देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गोला बरामद किया।

अधिकारियों ने बताया कि अब गोले को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता