उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी

 

जम्मू, 24 मार्च (हि.स.)।

उतर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26406/26405) अब जल्द ही जालंधर सिटी के बजाय गुरदासपुर और बटाला के रास्ते चलेगी।

नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 26406 कटरा से सुबह 6:40 बजे रवाना होकर उसी दिन 11:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर से शाम 4:40 बजे रवाना होकर रात 9:45 बजे कटरा पहुंचेगी।

रूट और स्टेशनों पर ठहराव के तहत ट्रेन जम्मू, पठानकोट कैंट, पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 19223/19224 भी अब पठानकोट सिटी की बजाय पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

इसके मुख्य फायदे में अमृतसर और कटरा के बीच यात्रा तेज और आरामदायक होगी। जालंधर के लंबे रूट से बचा जा सकेगा। बटाला और गुरदासपुर क्षेत्र के लोगों को वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

जम्मू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए यह रूट बदला गया है। हमारा उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव देना है। यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट एनटी ईएस ऐप या डायल 139 से ट्रेन की सटीक जानकारी ले सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता