8.44 ग्राम चिट्टे के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
कठुआ, 17 अप्रैल (हि.स.)। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने राजबाग क्षेत्र के संजवां में कार्रवाई करते हुए करीब 8.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर राजबाग थाना पुलिस ने संजवान इलाके में नाका लगाकर जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चिट्टा जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बरकत अली निवासी तहसील बनी जिला कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया