डोडा में चेनाब नदी में मिला एक शव
Nov 7, 2026, 15:24 IST
डोडा, 07 नवंबर (हि.स.)। शनिवार को डोडा जिले के भाग्याना दलवाल क्षेत्र के पास चेनाब नदी में एक शव तैरता हुआ मिला।
एक अधिकारी ने बताया कि शव को डोडा तहसील के भाग्याना दलवाल के पास नदी में तैरते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस बीच मामले का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता