राजौरी में यात्रियों से भरा एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, कोई जानी नुकसान नहीं

 

राजौरी, 18 नवंबर (हि.स.)। राजौरी में यात्रियों से भरा एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार राजौरी से मंजाकोट के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटारमल के पास यात्रियों से भरा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कते हुए नाले की तरफ जा गिरा।

हादसे के दौरान वाहन में सवार यात्रियों की जान पर बन आई लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आया है जिसमें कैंटर के अनियंत्रित होकर सड़क से नाले की तरफ गिरने की पूरी घटना कैद हो गई है।

पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता