श्रीनगर के राज बाग इलाके में ऑटो-रिक्शा और वेन्यू कार की टक्कर में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत
Sep 16, 2026, 15:45 IST
श्रीनगर, 16 सितंबर (हि.स.)। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात श्रीनगर के राज बाग इलाके में एक ऑटो-रिक्शा और एक वेन्यू कार की टक्कर में 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर में व्यक्ति घायल हो गया था और उसे गंभीर हालत में श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अब्दुल्ला रहमान डार (58) के रूप में हुई जो गुलाम मोहम्मद के पुत्र और बीरवाह, बडगाम के निवासी थे। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता