गांदरबल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला एक 25 वर्षीय युवक
Jul 22, 2026, 10:39 IST
गांदरबल, 22 जुलाई (हि.स.)।मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के वायिल वुडर इलाके में 21 और 22 जुलाई की दरमियानी रात को एक 25 वर्षीय युवक अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। मृतक की पहचान वायिल वुडर निवासी हारून रशीद खान के पुत्र फरहान अहमद खान के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि शव उसके घर से बरामद किया गया और बाद में चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल गांदरबल ले जाया गया।
गांदरबल पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता