पडयारी में 9 ग्राम चिट्टा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
कठुआ, 02 सितंबर (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पडयारी क्षेत्र में करीब 9 ग्राम चिट्टे जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की।
जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट नगरी परोल की टीम ने पडयारी में नाका लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल सवार संजय दत्त निवासी तहसील मढ़हीन को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 431/2026, धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया