अवैध खनन में लिप्त 5 वाहन जब्त

 


कठुआ, 05 जून (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नगरी कठुआ और बिलावर अधिकार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों (3 डंपर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली) को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बिना वैध अनुमति अधिक मात्रा में निर्माण सामग्री ले जा रहे 3 डंपरों को पकड़ा।

वहीं बिलावर क्षेत्र में पुलिस ने बिना अनुमति रेत से भरी 2 ट्रैक्टर ट्रॉली (जेके08एम-8348 और जेके08एम-7123) को जब्त किया। जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया