अवैध खनन में लिप्त 5 वाहन जब्त
May 19, 2026, 18:52 IST
कठुआ, 19 मई (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना लखनपुर क्षेत्र के कीढ़ियां-गंडियाल नाके पर गश्त के दौरान 3 ट्रकों को बिना वैध अनुमति निर्माण सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया।
वहीं तो हीरानगर के बाकू गुराह क्षेत्र में पुलिस टीम ने 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया। जब्त किए गए सभी 5 वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया