त्रिमूर्ति बलिदान दिवस पर जम्मू विश्वविद्यालय में 41वां रक्तदान शिविर

 

जम्मू,, 23 मार्च (हि.स.)।

त्रिमूर्ति बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि स्वरूप जम्मू विश्वविद्यालय में 41वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया और शहीदों को नमन करते हुए रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज सेवा के साथ-साथ युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता