जीवन रक्षक तकनीकों में प्रशिक्षित हुए 19 जेकेएपी आईआर के जवान
कठुआ, 25 सितंबर (हि.स.)। 19 जेकेएपी आईआर की ओर से बटालियन मुख्यालय चन्नग्रां कठुआ में जीएमसी कठुआ के सहयोग से मेडिकल प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर कमांडेंट अतुल शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।
जीएमसी कठुआ की विशेषज्ञ टीम जिसमें डॉ. अनैतुल्लाह अहमद मीर और डॉ. जावेद इकबाल डार शामिल रहे ने जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली व बचाव संबंधी जानकारी दी। इस दौरान जवानों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण व लाइव प्रदर्शन भी करवाया गया।
कमांडेंट अतुल शर्मा ने जीएमसी टीम का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ जीवन रक्षक तकनीकों का ज्ञान बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वे कई परिस्थितियों में प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं। शिविर के समापन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया