शिवसेना हिंदुस्तान का 18वां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

 


जम्मू, 26 फ़रवरी (हि.स.)। शिवसेना हिंदुस्तान ने अपने जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष पं. राजेश केसरी के नेतृत्व में पटियाला का महत्वपूर्ण दौरा किया, जहां पार्टी के धार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीराम और हनुमान जी का 18वां धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। जम्मू से एक विशेष प्रतिनिधिमंडल इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटियाला पहुंचा। इस अवसर पर बॉर्डर अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार, धीरज कुमार, अजय कुमार, कुलदीप, सुनील कुमार, कुमार, नीरू देवी और दर्शना देवी सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने संगठन की एकजुटता और सामूहिक भावना को दर्शाया।

अनुष्ठान में देशभर से शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों से पधारे संतों और आध्यात्मिक गुरुओं ने अपने प्रेरक प्रवचनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने हिंदू समाज में एकता पर बल देते हुए राष्ट्रीय चुनौतियों के समय संगठित रहने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। अपने संबोधन में पं. राजेश केसरी ने संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत संतों और वीरों की पावन भूमि है, जहां आध्यात्मिक शक्ति और राष्ट्रीय एकता मिलकर सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम का समापन शांति, सद्भाव और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा