जम्मू में प्रधानमंत्री पुरस्कार क्षेत्रीय सम्मेलन के लिए 150 अधिकारियों के नामांकन
Mar 2, 2026, 15:21 IST
जम्मू, 02 मार्च (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) और ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (एनएईजी) के एक दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए 150 अधिकारियों के नामांकन किए हैं।
सरकारी आदेश के अनुसार यह सम्मेलन 3 मार्च, 2026 को कन्वेंशन सेंटर सर्किट हाउस, जम्मू में आयोजित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता