जम्मू-कश्मीर में 136 जेकेएएस अधिकारियों के तबादले, कठुआ में भी प्रशासनिक फेरबदल

 


कठुआ, 01 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 136 जेकेएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सरकारी आदेश के तहत सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

आदेश के तहत कठुआ जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अखिल सदोत्रा जेकेएएस जो कठुआ में प्रोजेक्ट ऑफिसर वेतन रोजगार के पद पर तैनात थे का तबादला कर उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। गुलशन कुमार जेकेएएस को प्रोजेक्ट ऑफिसर वेतन-रोजगार एसीडी कठुआ के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा रमेश चंदर जेकेएएस जो खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे का तबादला कर उन्हें उप निदेशक जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ नियुक्त किया गया है। सरकार के आदेश में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों और जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार संबंधित सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से तत्काल प्रभाव से रिलीव माना जाएगा ताकि वे नई तैनाती पर कार्यभार संभाल सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया