कठुआ में धान खरीद के लिए 13 केंद्र चालू, किसानों की सुविधा और पारदर्शिता पर जोर
कठुआ, 25 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में किसानों से धान की सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद सुनिश्चित करने के लिए 13 धान खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ जितेंद्र खजूरिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए प्रभावी निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि धान खरीद केंद्रों के माध्यम से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा उपलब्ध कराने तथा खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। जितेंद्र खजूरिया ने कहा कि खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान की खरीद को सुचारू एवं जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया