हर्षवर्धन चौहान सिरमौर के दो दिवसीय दौरे पर

 

नाहन, 04 अप्रैल (हि.स.)। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4,अप्रैल से 6 अप्रैल को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 4 व 5 अप्रैल को शिलाई में लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे तथा 6 अप्रैल को प्रातः 9 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस को हरी झंडी दिखाकर शिलाई से शिमला वाया पांवटा साहिब के लिए रवाना करेगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर