सिरमौर जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 1,081 मामलों का हुआ निपटारा
May 9, 2026, 19:45 IST
नाहन, 09 मई (हि.स.)। सिरमौर जिला में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसके लिए दस पीठों का गठन किया गया था। लोक अदालतों में कुल 10,396 मामले लिए गए जोकि चेक बाउंस, मोटर वाहन चालान, मोटर दुर्घटना दावा मामले एवं सिविल मामले थे.इनमे से 1,081 मामलों को निपटाया गया और कुल समझौता राशि ₹4,69,08,628 की रही। यह जानकारी सचिव जिला विद्यिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर नव कमल ने दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर