सिरमौर के तीन नगर निकायों में वार्ड आरक्षण की अधिसूचना जारी

 

नाहन, 31 मार्च (हि.स.)। सिरमौर जिले में शहरी निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने नगर पालिका परिषद नाहन, नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों के आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना में अलग-अलग वार्डों को अनारक्षित, महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला श्रेणियों में आरक्षित किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद नाहन के वार्ड नंबर 1 ढाबों, वार्ड नंबर 2 हरिपुर, वार्ड नंबर 6 नया बाजार, वार्ड नंबर 7 ऊपर की टोली और वार्ड नंबर 10 कच्चा टैंक को अनारक्षित रखा गया है। वहीं वार्ड नंबर 3 शांति संगम, वार्ड नंबर 4 शमशेर गंज, वार्ड नंबर 5 अमरपुर, वार्ड नंबर 11 जगन्नाथ मंदिर और वार्ड नंबर 13 बाल्मिकी बस्ती को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 रानीताल और वार्ड नंबर 12 नावनी बाग को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर 9 मियां मंदिर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के वार्डों की आरक्षण स्थिति भी अधिसूचना में स्पष्ट की गई है। इसके तहत वार्ड नंबर 1 भाटांवाली भूपपुर, वार्ड नंबर 5 शमशेरपुर, वार्ड नंबर 7 अस्पताल, वार्ड नंबर 8 बस स्टैंड, वार्ड नंबर 9 कहार बस्ती और वार्ड नंबर 13 हीरपुर को अनारक्षित रखा गया है। वहीं वार्ड नंबर 2 भूपपुर केदारपुर, वार्ड नंबर 3 बद्रीपुर, वार्ड नंबर 4 तारूवाला, वार्ड नंबर 6 बाईपास और वार्ड नंबर 12 शुभखेड़ा को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 देवी नगर-1 को अनुसूचित जाति और वार्ड नंबर 11 देवी नगर-2 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

इसी तरह नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों के आरक्षण की स्थिति भी तय कर दी गई है। इसके तहत वार्ड नंबर 1 कालौनी वार्ड, वार्ड नंबर 6 पुलिस थाना वार्ड और वार्ड नंबर 7 गांव कोटली वार्ड (कोटली हडेच) को अनारक्षित रखा गया है। वहीं वार्ड नंबर 4 नेहरू मैदान वार्ड और वार्ड नंबर 5 स्कूल वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 2 बस स्टैंड वार्ड को अनुसूचित जाति और वार्ड नंबर 3 राधा कृष्ण मंदिर वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर