सर्वाइकल कैंसर को लेकर लोग आएं आगे

 


नाहन, 17 अप्रैल (हि.स.)। आज विश्व होमो फ़िलिया दिवस है और इस बीमारी बारे जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग जिला सिरमौर की और से नाहन के डाइट संस्थान में एक जॉच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जहां डाइट संस्थान के प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य की जॉच की गई वहीं उन्हें होमो फ़िलिया बारे भी जागरूक किया गया।

खंड स्वास्थ्य अधिकारी धगेड़ा खण्ड डॉ मोनिशा अग्रवाल ने बताया कि होमो फ़िलिया एक ऐसी बीमारी है जोकि रक्त से संबंधित है। यदि यह रोग हो तो खून अपने सामान्य समय पर नहीं रुकता।यह बीमारी मुख्यत पुरुषों में अधिक पाई जाती है। इसका इलाज पी जी आई चंडीगढ़, पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में किया जाता है। इस रोग की जॉच रक्त से होती है।

खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी धगेड़ा डॉ मोनिशा अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों सर्वाकल केंसर से बचाव को वेक्सिनेशन किया जा रहा है पहले यह रविवार को किया जा रहा था अब इसे अन्य दिनों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क लगाया जा रहा है और अभिभावकों को अपनी किशोरियों को यह लगवाना चाहिए़।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर