श्री वामन द्वादशी मेला महोत्सव नाहन में 20 से होगा आरंभ
नाहन, 19 सितंबर (हि.स.)। भगवान वामन द्वादशी को लेकर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में तैयारियां आरंभ हो गई है और इसी कड़ी में पहली बार नाहन में इस मेले को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसके आयोजन एवं कार्यक्रमों की जानकारी के लिए आज रघुनाथ मंदिर कमेटी ने एक प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया और मेला आयोजन बारे जानकारी दी।
कमेटी अध्यक्ष योगेश दत ने बताया कि भगवान वामन द्वादशी को लेकर इस बार कुछ परिवर्तन किए गए हैं। पारम्परिक मेला पक्का तालाब तालाब परिसर में आयोजित होगा जोकि 23 सितंबर को होगा जिसमें नगर के 9मंदिरों से देव पालकियां भाग लेंगी। इनका चौगान में स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे और उसके बाद ये पक्का तालाब परिसर को रवाना होगी।
दत्त ने बताया कि इससे पूर्व वामन द्वादशी मेला महोत्सव चौगान में 20 सितंबर से आरम्भ होगा और 26 सितंबर तक चलेगा। इसमें धार्मिक भजन संध्याओं, पहाड़ी लोक गायक संध्या जिसने नाटी किंग कुलदीप शर्मा भाग लेंगे, और हारमनी ऑफ पाइंस ग्रुप भी भाग लेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर