रेणुका जी में पिकअप बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
Apr 8, 2026, 17:57 IST
नाहन, 08 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने रेणुका जी थाना क्षेत्र में पिक अप बोलेरो की टक्कर का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रामकृष्ण पुत्र ब्रम्हा दत्त निवासी गांव चमियाणा दाल खाना पनार तह0 ददाहू जिला सिरमौर ने आरोप लगाया है कि कर्मचंद नामक चालक ने अपनी पिक अप बोलेरो को तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। यह हादसा बदाला के नजदीक हुआ।
पुलिस ने पिकअप चालक उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर