रेणुका क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दोषी :डॉ बलदेव सिंह

 


नाहन, 22 मई (हि.स.)। सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के गांव भवाई के निवासी और वर्तमान में दिल्ली विश्व विद्यालय में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दे रहे डॉ बलदेव सिंह ने रेणुका क्षेत्र में विकास न होने और पिछड़ेपन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज रेणुकाजी क्षेत्र पिछड़ा है तो इसके जिम्मेदार स्थानीय विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार हैं।

डॉ बलदेव सिंह पिछले कुछ दिनों से एक रिसर्च एवं सर्वेक्षण के लिए अपने इलाके के शिक्षण संस्थानों का दौरा कर रहे हैं। और इस दौरान जो तथ्य सामने आये हैं वो चिंताजनक हैं।

डॉ बलदेव सिंह ने बताया कि उपमंडल संगड़ाह में विज्ञानं संकाय का मात्र एक शिक्षक है, वहीं कामर्स का कोई नहीं है और क्षेत्र के नोहरा धार, हरिपुरधार व् ददाहू कॉलेज के साथ साथ स्कूलों की भी थी स्तिथि है। इसी तरह से पूर्व सरकार द्वारा खोले गए संगड़ाह एक्सियन बिजली, हरिपुरधार में सिविल अस्पताल बंद करने पर विधायक की चुप्पी ठीक नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर