यमुना पार्क पोंटा साहेब में युवक के साथ मारपीट का मामला दर्ज
Feb 28, 2026, 18:00 IST
नाहन, 28 फ़रवरी (हि.स.)।पोंटा साहेब में यमुना पार्क में एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। जतीन सैणी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी बेहड़ेवाला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने मित्र निखिल के साथ यमुना पार्क में बैठा था, तभी 5-6 लोगों ने उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग दर्ज कर लिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है। अभियोग धारा 126(2), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3), 190 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है । पुलिस का प्रयास है की जल्द उन्हें पकड़कर कानून के हवाले किये जाये।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर