मंडी जिला कयाकिंग और केनोइंग संघ की नई कार्यकारणी का चयन
मंडी, 21 दिसंबर (हि.स.)। मंडी जिला कयाकिंग और केनोइंग संघ की नई कार्यकारणी का चयन पर्यवेक्षक खेल विभाग सतीश शर्मा व अधिवक्ता संजीव कुमार अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर पदम गुलेरिया की उपस्थिति में किया गया। मंडी जिला कयाकिंग और केनोइंग संघ की अध्यक्ष पद की कमान सर्वसम्मति से सुनील कुमार को सौंपी गई। जबकि उपाध्यक्ष पद डॉक्टर रविंदर कुमार व मदन को जिम्मदारी दी गई।
वहीं सचिव पद की कमान डॉक्टर निर्मल सिंह व सयुक्त सचिव पद लव कुमार, पवन कुमार व कुमारी कुसुम को दी गई।ट्राउजर पद पर दिनेश कुमार को नियुक्त किया गया। कार्यकारणी सदस्य के रूप में ईशानी, नीतिका, हिमानी, सुनिधि शर्मा , राकेश भूपेंद्र , राजेश को चुना गया। मुख्य सलाहकार डॉक्टर पदम गुलेरिया सिंह को चुना गया है। डॉक्टर पदम गुलेरिया वर्तमान समय में भारतीय क्याकिंग और केनोइंग संघ के उपाध्यक्ष पद पर मनोनित है। मंडी जिला कयाकिंग और केनोइंग संघ का प्रयास रहेगा कि जिला व राज्य में कयाकिंग व केनोइंग खेलो को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों व लोगो को कयाकिंग व केनोइंग खेलो के प्रति जागरूक व प्रेरित करना। संघ का प्रयास रहेगा की लोगों को नशे जैसी बुराइयों से बचाए रखना व इस खेल को ऊंचाई पर ले जाना।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा