बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर मेले के 12वें दिन 2500 श्रद्धालु पहुंचे, 11.87 लाख चढ़ावा
Oct 22, 2026, 18:22 IST
नाहन, 22 अक्टूबर (हि.स.)। आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेले के 12वें दिन लगभग 2,500 श्रद्धालुओं ने श्री महामाया बालासुन्दरी मंदिर में शीश नवाया। मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12वें दिन श्रद्धालुओं ने ₹ 11,87,190/- रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया।
उल्लेखनीय है कि माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर उत्तर भारत की एक प्रसिद्धपीठ है जहां पर माता दुर्गा पिंडी रूप में विराजमान हैं। यहाँ पर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस अवसर पर यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर