पहले नवरात्र पर नाहन के प्राचीन मंदिर काली स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 


नाहन, 19 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र वीरवार से आरम्भ हो गए हैं और साथ ही हिंदू नव वर्ष भी आरंभ हो गया है। पहले नवरात्र पर आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर काली स्थान में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और लोग कतारबद्ध होकर माता काली के दर्शन कर रहे हैं। नवरात्र को देखते हुए माता काली मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बेहतर प्रबंध किए हैं। मंदिर परिसर में पानी, चाय और खाने के प्रबंध किए गए हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रबंध किए गए हैं ताकि सभी लोग शांति पूर्वक दर्शन करा सकें। उन्होंने बताया कि माता काली स्थान एक प्राचीन मंदिरों में से एक है और यहाँ जिला सहित पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस बार मंदिर में नई चांदी का भवन भी बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर