नाहन वन मंडल क्षेत्र में 350 हेक्टेयर भूमि पर 3लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

 


नाहन, 09 अगस्त (हि.स.)। इस समय मानसून सीजन चला हुआ है और प्रदेश में बारिश का क्रम जारी है। इस सीजन में वन विभाग बड़े व्यापक स्तर पर जहां पौधारोपण करता है वहीं स्थानीय लोगों, संस्थाओं को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करता है। इस कड़ी में वन विभाग मंडल नाहन भी पौधारोपण कर रहा है और विभाग तीन योजनाओं के तहत पौधारोपण में जुटा हुआ है।

डीएफओ नाहन वन मंडल अवनी भूषण राय ने बताया कि वन मंडल नाहन में लगभग साढ़े तीन सौ हेक्टेयर भूमि पर लगभग तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस लक्ष्य को 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की तीन योजनाओं के तहत यह पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से, समाजसेवी संस्थाओं से भी अनुरोध किया कि वो इस कार्य में आगे आएं और प्रदेश को हरित राज्य बनाने में अपना योगदान दे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर