नाहन में फील्ड सर्वेयर के 50 पदों के लिए सीधी भर्ती

 

नाहन, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज जीओमाटेक्स सांइस टेक्नाॅलोजी सर्विसिज प्रा0लि0 कोलकता, वेस्ट बैंगोल के द्वारा हिमाचल प्रदेश में फील्ड सर्वे, डाटा कलेक्शन, इलेक्ट्रिक नेटवर्क मेपिंग के लिए पुरुष फील्ड सर्वेयर के 50 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 7 अप्रैल को प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किए जाएगें।

18 से 40 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी 07 अप्रैल को अपने शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज जिसमें 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है।वेतनमान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर अनुसार दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर