त्रिलोकपुर में दर्शनों के लिए आए व्यक्ति की मौत

 


नाहन, 29 मार्च (हि.स.)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्ध पीठ माता बाला सुंदरी जी में एक दुःखद घटना सामने आयी जहां माता बाला सुंदरी मंदिर के ठीक सामने ऊँची पहाड़ी पर स्तिथ माता ललिता देवी मंदिर में दर्शन को गए एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गयी। मौत का प्रारम्भिक कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजेश जोकि हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के अंतर्गत शाहबाद का रहने वाला था। वह दर्शनों हेतु कतार में लगा हुआ था कि अचानक उसे चकर आया और वो गिर पड़ा। उसे तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन उससे पहले उनकी मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर