तीसरे नवरात्र पर मंदिर त्रिलोकपुर पहुंचे 24 हजार श्रद्धालु

 


नाहन, 21 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र में आज तीसरा नवरात्र श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। उत्तर भारत की सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। मंदिर न्यास के प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 24 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। और 10, 58, 330 नकद राशि ,22 ग्राम सोना ,8 किलो ग्राम चांदी और 2 रुपए विक्टोरिया कॉइन चढ़ावे में प्राप्त हुए हैं। मंदिर न्यास के प्रवक्ता ने बतायाकि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के बेहतर प्रबंध किया गए हैं और लगातार भंडारों आदि का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसके इलावा मेले में भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और होम गार्ड्स के जवान तैनात हैं और सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर