तकनीकी विविः 31 मार्च तक पुनर्मूल्यांकन और पुनः जांच के लिए करें आवेदन

 

हमीरपुर, 19 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की दिसंबर-जनवरी माह में आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित करने के बाद अब पुनर्मूल्यांकन और पुनः जांच के लिए आवेदन मांगे हैं। जो अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन, पुनः जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेना चाहते हैं, वे अभ्यर्थी 20 से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि इस से संबंधित अधिसूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है, अभ्यर्थी वहां डिटेल में आवेदन से संबंधित प्रक्रिया के बारे में देख सकते हैं। पुनः जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

----------------

बीटेक, बी आर्क व एमबीए का परीक्षा परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर और जनवरी माह में आयोजित बीटेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग), बी आर्क और एमबीए के नियमित और री-अपीयर सेमेस्टरों की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि उपरोक्त विषयों के परीक्षार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला