ठगी के मामले में उदघोषित आरोपी गिरफ्तार
Feb 24, 2026, 16:09 IST
नाहन, 24 फ़रवरी (हि.स.)। जिला सिरमौर में उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिये बनाई गई टीम ने ठगी के एक मामले में आरोपी करण सेठ पुत्र विपन कुमार, निवासी हाउस नं C172, मोहल्ला कोट किशन चंद, डाकघर संतोषपुरा, पुलिस स्टेशन नं 3, जालंधर सिटी, पंजाब को दाओबा चौक, जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। मामला वर्ष 2018 के मुकदमा नं0 77/2018 धारा 420, 34 भारतीय दण्ड संहिता पुलिस थाना नाहन से संबंधित है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि जिला में उदघोषित अपराधियों की धर पकड़ को अभियान छेड़ा गया है और यह इसी कड़ी में शामिल है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर