छात्र संघ चुनावों के मुद्दों को लेकर एबीवीपी का नाहन में प्रदर्शन

 


नाहन, 27 फ़रवरी (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज छात्र संगठन ए बी वी पी ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रसंगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कई प्रदेश स्तरीय मांगें हैं जिन्हें लेकर आज जिला स्तरीय प्रदर्शन किया गया।

छात्र संघ के मनीष बिरसांटा ने बताया कि छात्र संघ चुनावों को जल्द बहाल किया जाए और इसके इलावा एच पी यूनिवर्सिटी के पेपर मूल्यांकन पद्धति की भी बदला जाए। क्योंकि इसमें बड़ी अनियमिताएं पाई जाती हैं। उन्होंने सिरमौर में रोनहाट कॉलेज को बंद करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के दायरे को कम करने का प्रयास कर रही है जोकि गलत है। साथ ही सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर युवाओं को ठगने का कार्य कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर