चौथे नवरात्र पर त्रिलोकपुर मंदिर पहुंचे 6 हजार श्रद्धालु
नाहन, 22 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र में रविवार को चौथे नवरात्र श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। उत्तर भारत की सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। मंदिर न्यास के प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को 60 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया और 12, 02, 100 नकद राशि, 8 ग्राम सोना, 6300 ग्राम चांदी चढ़ावे में प्राप्त हुए हैं।
मंदिर न्यास के प्रवक्ता ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के बेहतर प्रबंध किया गए हैं और लगातार भंडारों आदि का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके इलावा मेले में भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और होम गार्ड्स के जवान तैनात हैं और सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गए हैं। लोग श्रद्धा पूर्वक माथा तक रहे हैं औए मेले का भी आनंद उठा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर