केन्द्र सरकार कर रही प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार : आनंद परमार
नाहन, 10 अगस्त (हि.स.)। सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने की। इस बैठक में चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार के कल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने हेतु चर्चा की गई। इसके साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार को भी आमजन तक ले जाने पर मंथन किया गया।
जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने बताया कि विषम वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति बढ़ाई जा रही है और अनेक ऐसे कार्यक्रम और योजनाएं बनाई गई है जिससे आमजन लाभान्वित हो सके।इन सब को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज यह बैठक रखी गई है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदेश में आरजीडी बंद कर दी गई है, आपदा काल में प्रधानमंत्री ने जो वित्तीय मदद की घोषणा की थी वह अभी तक जारी नहीं हुई है।इन सब बातों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर