कार–स्कूटी की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल

 

नाहन, 05 फ़रवरी (हि.स.)। पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र के समीप वीरवार को एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। कार और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में स्कूटी चालक का नाम अनीश बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर