उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 और 23 जून को सिरमौर दौरे पर

 

नाहन, 20 जून (हि.स.)।

प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 और 23 जून को दो दिवसीय प्रवास पर सिरमौर जिला पहुंचेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार,मंत्री 22 व 23 जून दोनों दिन लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह, शिलाई में क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें उनके समक्ष रख सकेंगेजिला प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के साथ निर्धारित तिथि को पी डब्ल्यू डी विश्रामगृह शिलाई में पहुंचें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर