मंडी जिला में जिला परिषद के नामांकन पत्रों की हुई जांच, अधिकांश सही पाए गए
मंडी, 12 मई (हि.स.)। मंडी जिला के विभिन्न उपमंडलों में मंगलवार को जिला परिषद के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसके चलते उपमंडल मंडी सदर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के चार वार्डों वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए दाखिल 20 नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने दी।
उन्होंने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेन्द्र, गिरीश ठाकुर, रूपेन्द्र, धर्मपाल, श्यामलाल, वीरेन्द्र कुमार और हेम सिंह के नामांकन सही पाए गए हैं। वार्ड 8-कटौला से शेर सिंह, शुभम शर्मा, मुनीश कुमार, दीपक कुमार, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान के नामांकन सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से हेम लता और चंपा ठाकुर के नामांकन जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 14 और 15 मई को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।
इसके अलावा उपमंडल गोहर के अर्न्तगत आने वाले तीन जिला परिषद वार्डों वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण के लिए उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गोहर देवी राम ने बताया कि वार्ड 10-बासा से बिमला देवी और पदमा देवी के नामांकन सही पाए गए हैं, 11-मझोठी से तारा चंद, महेन्द्र कुमार, इन्द्र देव, लीला देवी, तेज सिंह और महेन्द्र कुमार के नामांकन सही पाए गए हैं और 14-नौण से टिकम सिंह, नरोत्तम सिंह, चिंत राम, सत्य प्रकाश, शशी कांत, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह और शिव लाल के नामांकन सही पाए गए हैं। करसोग में जिला परिषद् सदस्य चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि उपमंडल करसोग से जिला परिषद् सदस्य चुनाव के लिए चार वार्डों से निर्धारित समयावधि में कुल 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। उन्होंने बताया कि करसोग से जिला परिषद् सदस्य चुनाव के लिए चार वार्डों से 21 प्रत्याशीयों के नामांकन पत्र सही पाए गए है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड 15-चुराग से शकुंतला देवी, डुलू देवी, कल्पना चौहान, भगवती और लीला देवी, वार्ड -16 लोअर करसोग से निर्मला चौहान, चमेलु देवी, अनीता देवी और भुवनेश्वरी, वार्ड 17- सराहन से अनीता कुमारी, वीपा देवी, नोम लता और सुमित्रा देवी, वार्ड साविंधार-18 से कुलभूषण, राम लाल, ललित कुमार, केवल कुमार, गुरुबक्श सिंह, कमल सिंह, सोहन लाल और लेवन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। ये सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
जिला परिषद वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भांबला, 29-थौना और 33-नवाही के लिए दाखिल सभी 20 नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र गौतम ने बताया कि वार्ड 27-कोट (गोपालपुर) से लता देवी, सुष्मिता देवी और रचना देवी के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड 28-भांबला से रिंकु, राजकुमारी, मीरा, अभिलाषा ठाकुर और कल्पना देवी के नामांकन वैध पाए गए हैं। वार्ड 29-थौना से अंजनी देवी, लक्ष्मी ठाकुर, अनिता देवी, रजनी देवी, मीना तथा कल्पना कुमारी द्वारा दाखिल नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।वहीं वार्ड 33-नवाही से श्याम लाल, सरसा देवी, विजय कुमार, रमन कुमार, परवीन कुमारी और राजेन्द्र सूर्यवंशी के नामांकन पत्र भी जांच में सही पाए गए हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिन्द्र पटयाल ने बताया कि उपमंडल धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा और 35-सोहर के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 31-सरी से सपना देवी, रीता कुमारी, रीना कुमारी और अजय कुमारी के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
इसी प्रकार वार्ड 34-टिहरा से अनीता वाला, रंजिता कुमारी, वंदना गुलेरिया तथा अनीता कुमारी द्वारा दाखिल नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। वहीं वार्ड 35-सोहर से अंजना कुमारी, शर्मिला, विमला देवी और रमेशा देवी के नामांकन पत्र भी जांच में सही पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त उपमंडल बल्ह के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 22-महादेव, 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल और 26-लोअर रिवालसर के लिए प्राप्त सभी नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड 22-महादेव से किरना कुमारी, यशोदा देवी, मुस्कान और रमा चौहान ने नामांकन दाखिल किए थे। वार्ड 23-कोट (बल्ह) से रविंद्र कुमार, राकेश ठाकुर, प्रेम सिंह जंग बहादुर, मुमताज अहमद मांडा, मनोज कुमार, पिंकु और रमेश के नामांकन पत्र सही पाए गए। इसी प्रकार वार्ड 24-गोड़ागागल से अनिल कुमार, पंकज शर्मा, नितिन ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, जीवन राम, कुलदीप नेगी, जितेंद्र सिंह और शंकुतला देवी के नामांकन वैध पाए गए हैं। उसी प्रकार वार्ड 25-बैहल से संजय कुमार, दिलीप सिंह, कुलदीप गुलेरिया, सीता राम, वीरेंद्र कुमार, नानक चंद, सुरेंद्र कुमार, विनय गुलेरिया, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार सुरेहली, गोपाल सिंह, जय सुख लाल, देवेंद्र सिंह, विश्व वंधु, दिव्यांशु कश्यप, नरेंद्र कुमार और दिनेश कुमार के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त वार्ड 26-लोअर रिवालसर से रोशन लाल, दुष्यंत कुमार, पवन कुमार, टेक सिंह और राकेश कुमार द्वारा दाखिल नामांकन पत्र भी जांच में सही पाए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा