जिला परिषद चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन मंडी जिला में 123 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

 


मंडी, 11 मई (हि.स.)। जिला परिषद के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंडी जिला के विभिन्न उपमंडलों में 122 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। सबसे अधिक 25 नामांकन बल्ह उपमंडल में भरे गए और मंडी सदर में 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी शंखनाद कर दिया है।

सोमवार को मंडी सदर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा तथा 31-कोटली के लिए अंतिम दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिंद्र कौर ने बताया कि वार्ड 7-स्योग से रूपेंद्र, धर्मपाल, श्याम लाल और हेम सिंह, वार्ड 8-कटौला से मुनीश कुमार, दीपक कुमार, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान, वार्ड 30-सदयाणा से राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से चंपा ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया है।

वहीं पर जोगिंद्रनगर के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड 1-भड़याड़ा, 3-नेरघरवासड़ा तथा 36-लांगणा के लिए नामांकन के तीसरे और अंतिम दिन 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने बताया कि वार्ड 1-भड़याड़ा से विजय कुमार, विशाल सिंह, कश्मीर सिंह, केहर सिंह, राकेश कुमार तथा कुशाल भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 3-नेरघरवासड़ा से हिमा देवी तथा वार्ड 36-लांगणा से प्रियंका सकलानी, मीना देवी और नीश राणा ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

वहीं उपमंडल पधर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह तथा 5-कुफरी के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड 2-बथेरी से भाग चंद और रोशन लाल, वार्ड 4-डलाह से सुनीता देवी, वंदना कुमारी, जया स्वरूप और चंपा देवी तथा वार्ड 5-कुफरी से निशा चौहान और अनीता देवी ने नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा उपमंडल बालीचौकी के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 6-नगवाईं तथा 9-थाची के लिए तीसरे दिन तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी बालीचौकी विचित्र सिंह ने बताया कि वार्ड 6-नगवाईं से पार्वती तथा वार्ड 9-थाची से शांता कुमारी और आशा देवी ने नामांकन दाखिल किए।

उपमंडल गोहर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी तथा 14-नौण के लिए अंतिम दिन 11 नामांकन दाखिल हुए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोहर देवी राम ने बताया कि वार्ड 10-बासा से पदमा देवी, वार्ड 11-मझोठी से महेंद्र कुमार, इंद्र देव, लीला देवी, तेज सिंह तथा महेंद्र कुमार और वार्ड 14-नौण से सत्य प्रकाश, शशिकांत, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह तथा शिव लाल ने नामांकन दाखिल किए। उसी प्रकार उपमंडल थुनाग के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 12-रोड़ तथा 13-ब्रयोगी के लिए नामांकन के अंतिम दिन 10 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि वार्ड 12-रोड़ से संतोष कुमार, गोपाल सिंह, डेल राम, शिव चंद तथा कमल देव ने नामांकन दाखिल किए, जबकि शिव चंद ने दो सेटों में नामांकन भरा। वार्ड 13-ब्रयोगी से तरुण, रोहित तथा लीला राम ने नामांकन दाखिल किए, जिनमें रोहित ने दो सेटों में नामांकन प्रस्तुत किया।

उपमंडल करसोग के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन तथा 18-सांविधार के लिए अंतिम दिन 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी करसोग गौरव महाजन ने बताया कि वार्ड 15-चुराग से कल्पना चौहान, भगवती और लीला देवी, वार्ड 16-लोअर करसोग से अनीता देवी और भुवनेश्वरी, वार्ड 17-सराहन से अनीता कुमारी तथा वार्ड 18-सांविधार से गुरूबक्स सिंह, कमल सिंह, सोहन लाल और लेवन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 19-डैहर, 20-सलापड़, 21-खिलड़ा तथा 22-महादेव के लिए 10 नामांकन दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि वार्ड 19-डैहर से प्रेम सिंह, नागराज और भानु प्रकाश शर्मा, वार्ड 20-सलापड़ से मोहित ठाकुर और राजकुमार तथा वार्ड 21-खिलड़ा से चमन राही ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उपमंडल बल्ह के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 22-महादेव, 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल तथा 26-लोअर रिवालसर के लिए 25 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड 22-महादेव से 2, वार्ड 23-कोट (बल्ह) से जगबहादुर, मुमताज अहमद मांडा, मनोज कुमार, पिंकू और रमेश सहित 5, वार्ड 24-गोड़ागागल से 6 नितिन ठाकुर, वीरेन्द्र कुमार, जीवन राम, कुलदीप नेगी, जितेंद्र सिंह और शकुंतला देवी, वार्ड 25-बेहल से 10 तथा वार्ड 26-लोअर रिवालसर से 2 नामांकन पत्र टेक सिंह और राकेश कुमार से प्राप्त हुए।

जिला परिषद वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भांबला, 29-थौना तथा 33-नवाही के लिए अंतिम दिन 11 नामांकन दर्ज किए गए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र गौतम ने बताया कि वार्ड 27-कोट (गोपालपुर) से रचना देवी, वार्ड 28-भांबला से अभिलाषा ठाकुर और कल्पना देवी, वार्ड 29-थौना से अनीता देवी, रजनी देवी, मीना तथा कल्पना कुमारी और वार्ड 33-नवाही से विजय कुमार, रमन कुमार, परवीन कुमारी तथा राजेंद्र सूर्यवंशी ने नामांकन दाखिल किए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटयाल ने बताया कि धर्मपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा तथा 35-सोहर के लिए तीसरे दिन 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि वार्ड 31-सरी से अजय कुमारी, वार्ड 34-टिहरा से रंजिता कुमारी, वंदना गुलेरिया तथा अनीता कुमारी और वार्ड 35-सोहर से विमला देवी तथा रमेशा देवी ने नामांकन दाखिल किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा