मंडी में युवा कांग्रेस ने लाॅन्च किया मेरी डिग्री का क्या अभियान

 


मंडी, 17 सितंबर (हि.स.)। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देशभर में खाली पड़े स्वी कृत सरकारी पदों को एक साल के भीतर भरने की मांग को लेकर शुरू किए गए राष्ट्र व्यापी अभियान मेरी डिग्री का क्या का शुभारंभ किया गया । उल्लेखनीय है कि इस अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इंदौर मध्य प्रदेश से किया। जिसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी इस अभियान की शुरुआत की गई। मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर ने अभियान की जानकारी दी। जबकिअभियान का शुभारंभ मुख्य रूप से ज्योतिष एच.एम. द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम तथा अधिवक्ता निखिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि देश में भीषण बेरोजगारी से युवा त्रस्त हो चुका है और नौकरियों की कमी के कारण हताशा से भर चुका है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां लगातार कम हो रही हैं और देशभर में सरकारी नौकरियों के 50,05,850 से अधिक पद खाली होने के बावजूद सरकार भर्तियां नहीं निकाल रही। इन 50 लाख खाली स्वीकृत पदों को भरकर सरकार न केवल युवाओं को रोज़गार दे सकती है, बल्कि स्कूल और अस्पताल जैसी सरकारी।सुविधाओं में भी मूलभूत सुधार ला सकती है।

इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर इसलिए की गई है, क्योंकि एक ओर प्रधानमंत्री अपनी डिग्री छिपाते घूमते हैं, वहीं देश का युवा तमाम डिग्रियों के बावजूद दर-दर भटकने को मजबूर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा