विपणन, डिजिटल साक्षरता,जीईएम एवं एमएसई-सीडीपी विषयों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 


मंडी, 09 जून (हि.स.)। जिला उद्योग केंद्र डीआईसी मंडी द्वारा नगवाईं में विपणन मार्केटिंग, डिजिटल साक्षरता डिजिटल लिटरेसी, जीईएम गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस तथा एमएसई-सीडीपी सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास कार्यक्रम विषयों पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें हथकरघा उद्यमी, कारीगर तथा स्वरोजगार से जुड़े व्यक्ति शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र, मंडी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन विपणन के अवसरों, जीईएम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं विपणन संभावनाओं तथा एमएसई-सीडीपी योजना के विभिन्न लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों एवं कारीगरों को डिजिटल माध्यमों से जोड़ना, उनके उत्पादों के लिए नए विपणन अवसर उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों के साथ संवाद किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा