21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी

 

नाहन, 18 जुलाई (हि.स.)। अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चेतवनी जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की अधिक संभावना है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने इन दिनों में जिला वासियों से एहतियात बरतने, नदी, नालों से दूर रहने तथा भूस्खलन व बाढ़ संभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा वाहन चलाते समय गति सीमा व यातायात नियमों का पालन करें।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 21 व 22 जुलाई को जिला में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी है। जबकि 20 जुलाई को येलो अलर्ट, 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और जारी किया गया है। उन्होंने जिला वासियों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर