व्यापार मंडल ने किया डोर टू डोर गारवेज कुलैक्शन की दरों में वृद्धि का विरोध
मंडी, 24 अगस्त (हि.स.)। नगर निगम मंडी द्वारा डोर टू डोर गारवेज कुलैक्शन की बढ़ाई गई दरों का विरोध जताया है। इस सिलसिले में व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल कमिशनर नगर निगम डा. मदन कुमार से मिला और उन्हें विरोध पत्र सौंपा गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोजेश महिंद्रू की अगवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में नगर निगम की ओर से बहुत से संस्थानों में कूड़ा एकत्रण की जो दरें ली की गई है, बहुत ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि हमारा यह भी विरोध है कि व्यापार मंडल एवं अन्य सामाजिक संगठनों तथा लोगों से बिना आपति व बिना विश्वास में लिए ही यें दरें निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि इसकी सिर्फ कागजी फाॅरमलटी करके इसको अंतिम रूप दिया गया है। जो किसी भी सूरत में मान्य नहीं है हम इन दरों का विरोध करते हैं।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि इस मामले में आमजन में व्यापक विचार विमर्श कर इन दरों का पुनः निर्धारण किया जाए ताकि आमजन, सामाजिक संगठन और नगर निगम में मधुर संबंध बने रहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा