नाहन का ऐतिहासिक भगवान वामन मेला इस बार चौगान में

 


नाहन, 02 अगस्त (हि.स.)। सिरमौर जिला में रियासत काल से नाहन में भगवान वामन जयंती मेला मनाया जाता है। जिसमें नगर से 9 विभिन्न मंदिरों से देव पालकियां भाग लेती हैं। मंदिर से ये देव पालकियां नगर भ्रमण करते हुए भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचती है और वहां से ऐतिहासिक तालाब पक्का तालाब पहुँचती है जहां इन्हें नौका विहार कराया जाता है और लोग देव दर्शन करते हैं। इस अवसर पर मेले का आयोजन होता है। जोकि एक दिन का होता है।

लेकिन इस वर्ष भगवान वामन मंदिर कमेटी ने इस उत्सव को बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया है जिसके चलते वामन द्वादशी से पूर्व नाहन। चौगान में धार्मिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें नामी कलाकारों को बुलाया जाएगा और मेला भी 10 दिवसीय किया जाएगा।

यह जानकारी आज कमेटी के अध्यक्ष योगेश्वर गौतम ने एक प्रेस कांफ्रेस में दी। उन्होंने बताया कि प्राचीन मेला उसी स्थान पर होगा जहां वर्षों से होता आ रहा है लेकिन इसे व्यापक रूप देने के उद्देश्य से 18 सितंबर से चौगान में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए नगर परिषद से मैदान की बुकिंग की जा चुकी है। दत्त ने कहा कि कमेटी ने इस बार पहल की है ताकि नाहन के प्राचीन धार्मिक मेले को एक अलग पहचान मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर