पुनीत मोदगिल ने की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा से शिष्टाचार भेंट
ऊना, 21 नवंबर (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रूप कुमारी चौधरी के ऊना पहुंचने पर भाजपा नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी पुनीत मोदगिल ने शनिवार को उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पुनीत मोदगिल ने उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। पुनीत मोदगिल ने रूप कुमारी चौधरी का स्वागत करते हुए उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की और उनके ऊना आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं में श्रीमद्भगवद्गीता का विशेष महत्व है। गीता का ज्ञान जीवन में सकारात्मकता, कर्तव्यनिष्ठा और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आपसी विचार-विमर्श भी हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल