बलविंद्र कुमार ने टक्का स्कूल में संभाला प्रधानाचार्य का पदभार

 


ऊना, 04 अप्रैल (हि.स.)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टक्का को करीब दो साल बाद नये प्रधानाचार्य मिल गए हैं। बलविंद्र कुमार ने शनिवार को विद्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला। कार्यकारी प्रधानाचार्य वरिंद्र कपिल के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया और पदभार संभालने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बलविंद्र कुमार गणित के प्रवक्ता हैं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में तैनात थे।

इनके पास शिक्षा क्षेत्र में अच्छा अनुभव है और वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जाने जाते हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने, अनुशासन को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के सहयोग से स्कूल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही।

बता दें कि रावमापा टक्का में प्रधानाचार्य का पद 31 मई 2024 से रिक्त चल रहा था। गणित के प्रवक्ता वरिंद्र कपिल कार्यकारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल