पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने लिया मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद

 


ऊना, 07 अप्रैल (हि.स.)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम ने माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धा भाव से माता रानी के चरणों में शीश नवाया और मंदिर परिसर में माता रानी की भेंट गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर में दर्शन के बाद मास्टर सलीम ने कहा कि माता चिंतपूर्णी की असीम कृपा से ही उन्हें जीवन में सफलता और सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कामना की कि माता चिंतपूर्णी अपने सभी भक्तों पर इसी तरह कृपा बनाए रखें और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी तिलकराज कालिया ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और माता रानी का आशीर्वाद दिलाया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी भजन गायक मास्टर सलीम के साथ माता रानी के जयकारे लगाए और भक्ति में लीन हो गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल