भाषण और निबंध लेखन में छाया आर्यन स्कूल बंगाणा

 


ऊना, 18 सितंबर (हि.स.)। भाषा एवं संस्कृति विभाग ऊना द्वारा राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि इस दौरान विद्यालय स्तर पर भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘जनभाषा और राजभाषा के रूप में हिन्दी की दशा और दिशा’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आर्यन मॉडल विद्यालय बंगाणा की छात्रा खुशी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के छात्र पियूष राणा ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर की छात्रा दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनाहल के छात्र प्रियांशु तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरुही की छात्रा जसव्रीत ठाकुर चतुर्थ स्थान पर रहे।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिन्दी का भविष्य’ विषय पर निबंध लिखे। इसमें आर्यन मॉडल विद्यालय बंगाणा की छात्रा राधिका ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरवाड़ी की छात्रा सोनाली राणा ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूरकलां की छात्रा रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च विद्यालय जनकौर की छात्रा पायल सैनी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोह की छात्रा निधि चतुर्थ स्थान पर रहीं।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठठ्ठल की छात्रा शगुन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना-2 की छात्रा हेमापुरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरुही की छात्रा मनुबाला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाई की छात्रा पलक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चताड़ा की छात्रा पलक धीमान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूरकलां की छात्रा दीक्षा शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक की छात्रा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर की छात्रा पलक तथा आर्यन मॉडल विद्यालय बंगाणा की छात्रा अनुष्का राणा चतुर्थ स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय से डॉ. शाकुन्तला देवी राणा, राजकीय कन्या महाविद्यालय ऊना से डॉ. ओंकार सिंह, राजकीय महाविद्यालय ऊना से सुश्री श्रेयसी, राजकीय महाविद्यालय धनेटा से डॉ. प्रीतम चंद तथा राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से सेवानिवृत्त डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल